नवगछिया :सोनवर्षा में युवक को बदमाश ने सीने में मारी गोली.. जिंदगी और मौत के बीच

Crime Reoprts

बिहपुर। बिहपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर आठ रामनगर सोनवर्षा में शनिवार शाम छह बजे एक बदमाश ने डब्लू कुंवर को सरेआम सीने में गोली मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बदमाश कन्हैया रामनगर सोनवर्षा भोला बाबा मंदिर के पास देसी कट्टा से गोली फायरिंग कर लोगों को गाली गलौज कर रहा था। उसके बाद वह घोड़ी से दियारा की ओर जाने लगा तो डब्लू कुंवर ने आगे से रास्ता रोकना चाहा तो उसने डब्लू को सीने में गोली मार दी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गोली की आवाज सुन ग्रमीणों एवं परिजनों ने कन्हैया को दबोच लिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, एएसआई सतेंद्र सिंह, पीएसआई आशुतोष कुमार, बिट्टू कुमार कमल मौके पर पहुंचे और बदमाश को अपने कब्जे में ले लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाश के पास से एक देसी कट्टा एवं विंडोलिया में चार कारतूस बरामद किया गया है। घायल बदमाश का पुलिस ने बिहपुर सीएचसी में इलाज करवाया। इधर गंभीर रूप से घायल डब्लू कुंवर को परिजन निजी क्लीनिक में इलाज के लिये ले गये। घायल युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।