नवगछिया : मार्केटिंग कॉप्लेक्स में रंगदारी के लिए फायरिंग से पलायन करने लगे व्यवसायी

Crime Reoprts

नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के पंचगछिया गांव में 29 दिसंबर को मार्केटिंग कॉप्लेक्स परिसर के मालिक को रंगदारी के लिए धमकी और फायरिंग की घटना के बाद पुलिस के हाथ अभी भी खाली है। मामले को बाद नवगछिया एसपी ने परिसर पहुंचकर जांच की थी। इसके बाबजूद यहां पर अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं घटना के बाद मार्केटिंग कॉप्लेक्स के दुकानदार भयभीत हैं और दुकान नहीं खोल रहे हैं। कुछ व्यवसायियों ने पलायन करना शुरू कर दिया है। व्यवसायी यहां से दुकान खाली कर दूसरे जगह पर स्थानांतरित हो रहे हैं। जबकि नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा ने खुद मंगलवार की सुबह निरीक्षण कर वहां के व्यवसायियों से मिलकर बात करने को तैयार थे,लेकिन व्यवसायी दहशत के कारण पुलिस के पास आने को तैयार नहीं हैं।

पचगछिया बाजार में लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर 112 व बीएमपी जवान की नियुक्ति की गयी है। वहीं घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की छानबीन के लिए नवगछिया, इस्माईलपुर, गोपालपुर पुलिस के साथ नवगछिया एसपी ने लतरा गांव में पहुंचकर जांच पड़ताल की। अभी तक पूरे मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।