नवगछिया : NH 31पर रंगरा चौक के समीप ट्रक और कार की आमने सामने की भिड़ंत, दो घायल -Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्रके रंगरा चौक के समीप एन एच 31 सड़क मार्ग पर शुक्रवार की शाम के 6 बजे के करीब ट्रक और कारमें आमने-सामने की टक्कर हो गई. जिसमें कार सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना में दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बताई जाती है. दुर्घटना में घायल लोगों की पहचान समीपवर्ती कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत खेरिया निवासी शिव कुमार राय 45, पिता फकीर राय व विनोद कुमार यादव 50 के रूप में की गई है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्घटना के बाद सूचना पर पहुंची रंगरा पुलिस ने दोनों घायलों को रंगरा पीएचसी पहुंचाया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा दोनों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी अनुसार हुंडई क्रेटा कार तेज रफ्तार में नवगछिया से कुर्सेला की ओर जा रही थी. इसी दौरान रंगरा चौक के समीप ओवरटेक करने के चक्कर में विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई.

इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना में चालक सहित कार पर सवार एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए वहीं दूसरी ओर ट्रक के चालक और खलासी को भी मामूली चोटें आई है. रंगरा थाना अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 11 एस 5565 है. जिससे कि हुंडई क्रेटा कार बी आर एच ए एन 5049 टकरा गया.

जिस से दो व्यक्ति बुरी तरह घायल हुए हैं और जिस का प्राथमिक उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया जा रहा है. दुर्घटना के बाद रंगरा पुलिस द्वारा दोनों गाड़ी को जप्त कर लिया गया है.