खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी कलबलिया धार के समीप प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर मंगलवार को दिन दहाड़े पौने बारह बजे दिन में दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर भारत फाइनेंस कंपनी के संगम मैनेजर रंजन कुमार राणा से डिक्की में रखे 97000 रुपये (सन्तानवे हजार रुपये)से भरा मनीबैग और टैब लूट लिया. अपराधियों ने लूट की घटना को उस समय अंजाम दिया जब भारत फाइनेंस कंपनी के संगम मैनेजर रंजन कुमार राणा अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर सप्ताहिक लोन का किस्त कलेक्शन कर अठगामा से उस्मानपुर जा रहा था.अठगामा से रकम का कलेक्शन कर मनीबैग लेकर जब फाइनेंस कंपनी का मैनेजर मोटरसाइकिल से उस्मानपुर के लिए रवाना हुआ तो उसी समय से युवक का पीछा कर रहे दो मोटरसाइकिल पर तीन नकाबपोश अपराधियों ने उस्मानपुर के समीप निर्जन और सुनसान जगह देखकर एकाएक एक अपराधी ने अपना मोटरसाइकिल तेज रफ्तार से आगे बढ़ाकर फाइनेंस कर्मी के मोटर साइकिल के सामने लगा दिया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार नकाबपोश अपराधी ने फाइनेंस कर्मी रंजन कुमार राणा पर पिस्टल तान दिया.एक अपराधी ने मोटरसाइकिल का चाबी ले लिया.साइकिल का चाबी लेकर डिक्की खोला और ₹97000 से भरा मनी बैक और एक टैब लूट लिया. अपराधियों ने भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी का मोबाइल भी छीन लिया.लेकिन थोड़ी देर बाद मोबाइल फेंक दिया और मोटरसाइकिल का चाबी और सन्तानवे हजार रुपयों से भरा मनी बैग लूट कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गया. घटनास्थल से फाइनेंस कर्मी रंजन कुमार राणा ने लूट की घटना की सूचना खरीक पुलिस को दी.

घटना की सूचना मिलने पर खरीक थानाध्यक्ष सुदीन राम ईएसआई अरविंद कुमार सिंह, केडी यादव, माधव यादव और सशस्त्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मौके की छानबीन शुरू कर दी. तबतक हमलावर अपराधी लूट की घटना को अंजाम देकर भागने में सफल रहा.लूट की घटना की सूचना मिलने पर नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी ने खरीक थाना अध्यक्ष को जरूरी निर्देश दिए. पुलिस लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है. देर रात तक रकम की बरामदगी नहीं हो सकी थी.

इस संदर्भ में पीड़ित भारत फाइनेंस कंपनी के संगम मैनेजर रंजन कुमार राणा ने बताया कि हमारा घर पूर्णिया जिला है. हम नवगछिया स्थित भारत फाइनेंस कंपनी में संगम मैनेजर के पद पर कार्यरत हूं.सप्ताहिक लोन किस्त कलेक्शन कर उस्मानपुर होते हुए नवगछिया जा रहा था. कलवलिया आधार के समीप अपराधियों ने 97000 रुपया से अधिक की रकम लूट कर ली. इस संदर्भ में खरीक थाना में लूट की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन आवेदन दिया हूं.पीड़ित कर्मी ने खरीक पुलिस से लूटी गई रकम बरामदगी की गुहार लगायी है. इस संदर्भ में खरीक थानाध्यक्ष सुदीन राम ने कहा कि अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है.लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है.
