नवगछिया : सेविकाओं को पोषण ट्रेकर एप व संचालन का एक दिवसीय प्रशिक्षण

सूचना/खबरे

नवगछिया । खरीक प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बुनकर भवन में गुरुवार को प्रखंड की सेविकाओं को पोषण ट्रेकर एप व संचालन का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण महिला पर्यवेक्षिका (एलएस) निहारिका कुमारी व संगीता कुमारी दिया। प्रशिक्षण के दौरान दोनों प्रशिक्षकों ने मौजूद सेविकाओं को बताया कि इसके माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी और मूल्यांकन में आसानी होगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं, सीडीपीओ मीणा कुमारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्ता को देखते हुए अब इसे पूरी तरीके से हाईटेक करने की तैयारी की जा रही है ताकि आईसीडीएस के स्तर पर दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता व संचालन को और अधिक सुविधाजनक और सरल बनाया जा सके।

एप के माध्यम से कुपोषण से संबंधित मामलों को सूचीबद्ध करने के साथ ही आंगनबाड़ी क्षेत्रों में गर्भवती-धातृ महिलाओं, शून्य से तीन वर्ष के बच्चे, 3 से 6 वर्ष के बच्चे, किशोर-किशोरियों के साथ ही आंगनबाड़ी पोषक क्षेत्र के अनाथ बच्चों व उन सभी के स्वास्थ्य की जानकारी नियमित रूप से सेविकाएं अपलोड कर सकेंगी। इससे विभाग को कुपोषण से संबंधित मामलों को सूचीबद्ध करने के साथ ही नियमित निगरानी भी आसान हो जाएगी।