नवगछिया : चौठचंदा पर गंगा स्नान के दौरान डूबने से किशोर की मौत

सूचना/खबरे

बिहपुर । चौठचंद के मौके पर मंगलवार को नन्हकार गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान डूबने से  किशोर की मौत हो गई। किशोर अपने मामा के घर आया था और दो दोस्तों के संग गंगा स्नान के लिए गया था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भवानीपुर जिला पूर्णिया निवासी मृत्युंजय झा का 17 वर्षीय पुत्र अनंत कुमार उर्फ मनखुश अनंत कुमार पिछले 15 दिनों से प्रखंड के मड़वा गांव वार्ड नंबर दस निवासी अपने मामा राजीव रंजन राय के घर पर रह रहा था। मंगलवार को वह अपने दो साथी मन्नू कुमार और विजय कुमार के साथ चौठचंद के मौके पर गंगा स्नान करने गया था।

वहीं स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जाने लगा। दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन उसे नहीं बचा पाए। करीब दो घंटे तक स्थानीय गोताखोरों ने तलाश के बाद अनंत का शव घाट पर खड़ी नाव में फंसा मिला। मृतक अनंत दो भाइयों में बड़ा था।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मां अन्नू देवी और छोटा भाई हर्ष का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। इधर घटना की सूचना सरंपच प्रतिनिधि गोपाल चौधरी और भाजयुमो जिलाध्यक्ष रुपेश कुमार रूप ने बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह और प्रभारी सीओ रोहित कुमार को दिया।सूचना पर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार भी मौके पर पहुंचे और अग्रोत्तर कार्रवाई में जुट गये।