नवगछिया : ससुराल से अपहरण और हत्या का नाटक रचने वाला गिरफ्तार

NEWS

नवगछिया : नवगछिया के नयाटोला निवासी दिनेश कुमार के खुद के झूठे अपहरण का नाटक रचने का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। दिनेश के बड़े भाई ने ससुराल वालों पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था। पुलिस ने उसे पटना से गिरफ्तार किया है।
रविवार को नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को बताया कि बीते दिनों विजय कुमार गुप्ता पिता बाबूलाल प्रसाद साह निवासी नयाटोला नवगछिया थाने के आवेदन पर रंगरा थाने में मामला दर्ज किया गया था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कांड दर्ज होने पर बड़े भाई ने दिनेश कुमार गुप्ता की हत्या कर ससुराल पक्ष पर शव को गंगा नदी में फेंकने का आरोप लगाते हुए थानेदार के विरुद्ध आंदोलन करने की धमकी दी थी। इस घटना के उद्भेदन के लिए नवगछिया पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने थानाध्यक्ष रंगरा व डीआईयू नवगछिया की टीम गठित की। टीम ने 24 घंटे के अंदर तकनीकी जांच में अपहृत दिनेश कुमार गुप्ता को पटना के एग्जीबिशन रोड के पास से बरामद कर लिया।

घटना का कारण ससुरालवालों से 10 लाख ठगना था

एसडीपीओ ने बताया कि दिनेश कुमार गुप्ता की शादी वर्ष 2023 में रंगरा जहांगीरपुर वैसी के नेहा कुमारी पिता शैलेश कुमार गुप्ता से हुई थी। शादी के समय लड़के को एमबीबीएस डॉक्टर बताया था। जबकि वह एक झोलाछाप डॉक्टर था। शादी में लड़के को दहेज में आठ लाख रुपये व अन्य सामान दिया था। लड़का पक्ष से 10 लाख रुपये की फिर मांग की जा रही थी।

जिसे नहीं मिलता देख परिजनों ने साजिश रचकर पहले दिनेश को ससुराल भेजा। जहां से वह चुपके से पटना चला गया। थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। एसडीपीओ ने कहा कि इस तरह के झूठा कांड दर्ज कराने के आरोप में वादी पक्ष के विरुद्ध विधिसम्मत् कार्रवाई की जायेगी।