पूर्णिया के रुपौली थानाक्षेत्र में बीते छह जुलाई को हरिप्रसाद साह से 45 हजार रुपए और एक बाइक के लूट मामले में पुलिस ने दो अपराधी अनिल मंडल और सुशील मंडल को गिरफ्तार किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गिरफ्तार आरोपी के के बयान पर चार अन्य अपराधियों की तलाश में पूर्णिया पुलिस लगी हुई है। पुलिस की गिरफ्त में आए अनिल मंडल नवगछिया के ढोलबज्जा का रहने वाला है। तो दूसरा सुशील मंडल रुपौली मोहनपुर का ही रहने वाला है।

लूट की घटना को अंजाम देने से पहले सुशील ने ही इलाके में रेकी किया था। एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि दोनों की स्वीकारोक्ति बयान के बाद आगे अन्य अपराधियों की तलाश की जा रही है।
