नवगछिया : रविवार को प्रखंड मुख्यालय समेत सुराहा, तुलसीपुर, अठनियां, मिरजाफरी सहित प्रखंड के विभिन्न गांवों में विभिन्न जगहों पर संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं, प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास मित्र सुरेश राम व संचालन कुमार दिव्या भारती ने की। इस दौरान मौजूद लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मौके पर सुरेश राम ने कहा कि बाबा साहेब के सपनों का भारत निर्माण के लिए उनके बताये मार्ग पर युवाओं को चलना चाहिए।
