नवगछिया : सरकारी व गैर सरकारी स्कूल में सभी बच्चों को मिजिल्स व रूबेला का टीकाकरण प्रारंभ-Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : सरकारी व गैर सरकारी स्कूल में 9 माह से 15 साल के सभी बच्चों को मिजिल्स व रूबेला का टीकाकरण मंगलवार को प्रारंभ किया गया. यह कार्यक्रम एक माह तक निरंतर चलेगा. इस आशय की जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नवगछिया डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवगछिया के लगभग 27 टीम को लगाया गया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टीम ने सोमवार की सुबह से टीकाकर्मी के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं. तेजस्वी पब्लिक स्कूल सिंघिया मकन्दपुर नवगछिया में राज्य सरकार द्वारा खसरा एवं रूबेला का टीकाकरण विद्यालय प्रबंधक सीपीएन चौधरी की उपस्थिति में संपन्न हुआ. प्राथमिक विद्यालय साहु परबत्ता के प्राचार्य के द्बारा रिफ्यूजल करने के बाद स्थानीय नोडल ऑफिसर डॉ देवब्रत कुमार के समझाने के बाद वहां भी टीकाकरण प्रारंभ हो गया है.

इस में दो मोबाइल टीम प्रत्येक में एक चिकित्सक, दो पराकर्मी, एक फार्मासिस्ट, एक योग्य चालक को अनवरत सभी टीकाकरण स्थल पर परिभ्रमण के रूप में लगाया गया है. एक कंट्रोल रूम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवगछिया में बनाया गया है.

जिसमे दो चिकित्सक डॉ देवब्रत कुमार व डॉ वीरेंद्र कुमार व एक पराकर्मी ए ग्रेड नर्स गको लगाया गया है. प्रत्येक इमरजेंसी में हर सम्भव अपना कार्य करेंगे व सभी टीकाकरण स्थल की निगरानी करेंगे. इसके साथ स्वास्थ्य प्रबंधक जावेद मंजूर करीमी सभी टिकाकरण स्थल पर खुद से सभी व्यवस्था करेंगे.