नवगछिया : रंगरा के मजदूर की चंडीगढ़ में छत से गिरने से मौत

सूचना/खबरे

नवगछिया। रंगरा गांव के वार्ड नंबर 8 के बुचकून यादव के पुत्र मंचन यादव की मौत पंजाब के चंडीगढ़ शहर में बुधवार को एक मकान में काम करने के दौरान छत गिरने से हो गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पारिवारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक मंचन यादव चंडीगढ़ शहर स्थित सेक्टर 33 में भवन निर्माण का कार्य मजदूर के रूप में किया करता था। बीते बुधवार की शाम युवक एक बिल्डिंग में निर्माण कार्य कर रहा था। तभी बिल्डिंग की छत टूटकर नीचे गिर गयी।

युवक छत के नीचे दब गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृत युवक को एक पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना की जानकारी परिवार वालों को वहां काम करने वाले अन्य मजदूरों ने दी। युवक के शव को रंगरा लाने की तैयारी की जा रही है।