नवगछिया : सतरंगी गणगौर मेले का आयोजन.. नवविवाहित के लिए तरह तरह के गेम्स

EVENT

नवगछिया : मारवाड़ी युवा मंच  और नवगछिया जागृति के संयुक्त तत्वावधान में सतरंगी गणगौर मेले का आयोजन मारवाड़ी विवाह भवन के प्रशाल में किया गया । इसका विधिवत उदघाटन दिप प्रज्वलित कर किया। इस आयोजन में नवविवाहित के लिए तरह तरह के गेम्स का आयोजन किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गणगौर कज सजावट को देखते हुए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुनका को प्रथम, मेघा चिरानियाँ को द्वितिय और पायल सराफ को तृतीय पुरस्कार दे पुरस्कृत किया गया।बच्चों और महिलाओं ने इस मेले में राजस्थानी गीतों पर एक से बढ़ कर एक नृत्य की प्रस्तुति की।

मारवाड़ी विवाह भवन में बने कृत्रिम तालाब में सभी ने पूरे विधि विधान के साथ अपनी अपनी गणगौर का विसर्जन किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में  ,गोविंद केडिया,बीना सराफ,चित्रा टिबड़ेवाल, कंचन खेमका,रिया चिरानियाँ, स्वेता बुबना एवं समस्त शाखा सदस्यों ने मिलकर आयोजित किया