नवगछिया : नवोदय विद्यालय में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आरंभ

EVENT

नारायणपुर । नवोदय विद्यालय नगरपारा में संकुल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आरंभ दो वर्ष बाद सोमवार को विद्यालय प्राचार्य रौशन लाल के नेतृत्व में हुआ। स्वच्छता पखवाड़ा में पौधारोपण भागलपुर जिला खेलकूद पदाधिकारी जय नारायण कुमार, सीएमओ पीएचसी नारायणपुर डॉ. विनोद कुमार, पीटीसी सदस्य महेंद्र प्रसाद , डॉ. सुभाष झा, भवानीपुर थाना प्रभारी, मुखिया प्रतिनिधि समाजसेवी पवन सिंह और जवाहर नवोदय विद्यालय भागलपुर के प्राचार्य रोशन लाल के साथ ही साथ आठ जिला के नवोदय के प्रतिनिधि शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं इस विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं तथा बच्चों की उपस्थिति में किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जवाहर नवोदय विद्यालय भागलपुर में वॉलीबॉल और बैंड की प्रतियोगिता हो रही है। भागलपुर जिला के जिला खेलकूद पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने बताया कि विद्यालय के मनोरम और मनभावन दृश्य से बहुत कुछ सीखने की प्रेरणा मिलती है। जवाहर नवोदय विद्यालय भागलपुर के प्राचार्य रोशन लाल ने कहा कि बड़े संजोग की बात है इस शिक्षक दिवस के अवसर पर दो वर्ष से बंद संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आरंभ किया जा रहा है।

प्रतियोगिता दो दिन चलेगी। 06 सितम्बर को समापन समारोह संध्या 3 बजे निर्धारित किया गया है। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक आरएन ठाकुर के द्वारा 9 जिलों के प्रतिभागियों का सिलसिले वार ढंग से परिचय कराया। 83 लड़के एवं 31 लड़कियां बाहर के 8 जिलों कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, बांका, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल के नवोदय से संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने आए हैं। स्वच्छता की ओर बढ़ते अभियान में समाजसेवी पवन सिंह एवं महेंद्र प्रसाद का सहयोग सराहनीय रहा है।