नवगछिया : शॉर्ट सर्किट से आग.. चालक ने खोया नियंत्रण, ट्रेक्टर पलटने से दो मवेशी मरे -Naugachia News

सूचना/खबरे

नारायणपुर – प्रखंड के रायपुर गॉव के वार्ड संख्या सात उत्तरवाड़ी टोला में सोमवार की सुबह कोसी दियारा से ओवरलोड मकई के पुआल लदे टेलर में बिजली के तार सटने से शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. आग लगने पर टेलर पलट गया. टेलर पलटने से उसके नीचे दिनेश शर्मा दो बाछी दबकर व झुलसकर मर गई, जबकि एक बाछी झुलसने के कारण गंभीर रूप से जख्मी है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ग्रामीणों की मदद से लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबु पाया. ग्रामीणों की सुचना पर भवानीपुर पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मामले को लेकर भवानीपुर पुलिस जॉच में जुटी थी. उधर ट्रेक्टर मालिक व पशुपालक के बीच ग्रामीण स्तर पर समझौता करने की बात बताया गया.

प्रखंड के नगड़पारा दक्षिण पंचायत के नया टोला बीरबन्ना गॉव में सोमवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे शार्ट सर्किट से आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया. ग्रामीणों की मदद की आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबु पाया गया. आग लगने से शराफत अली एवं मुशर्रफ अली का फुस का घर समेत घर में रखे सारा सामान जलकर राख हो गया.

परिजन गुड़िया खातून व फरीदी खातून ने बताया कि घर में रखे अनाज, चौकी, साईकिल, कपड़ा समेत नगदी जलकर राख हो गया.ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि बैरिस्टर सिंह एवं पंचायत समिति सदस्य मो.ग्यास अली ने पीड़ीत परिवार को ढांढस बंधाया व आपदा पदाधिकारी सह सीओ रामजपी पासवान से दुरभाष पर बात कर पीड़ीत परिवार को मुआवजा देने की मांग की.