पटना, भागलपुर सहित सूबे के 38 जिलों में बुधवार से 4 दिनों तक बारिश के आसार, मिलेगी राहत

भागलपुर / पटना

बंगाल की खाड़ी में बने हवा के निम्न दबाव और बिहार, उत्तर प्रदेश होते हुए छत्तीसगढ़ तक बने चक्रवाती हवा के क्षेत्र से पटना, भागलपुर सहित सूबे के 38 जिलों में बुधवार से 4 दिनों तक बारिश के आसार हैं। जिन क्षेत्रों में बारिश नहीं होगी, वहां आंधी-तूफान के साथ तेज हवा का अनुमान है। बादल छाए रहेंगे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चक्रवाती हवा का सबसे अधिक असर बिहार के उत्तर-पूर्व और मध्य क्षेत्र के 20 जिलों में होगा। सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा और मधेपुरा में 45 से 55 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से 10 व 11 जून को आंधी-तूफान की आशंका है।

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर

विशेषज्ञों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र से बिहार के तटवर्ती क्षेत्र के साथ उत्तर प्रदेश से लेकर बंगाल की खाड़ी तक टर्फ लाइन बना हुआ है। इससे तय समय सीमा से दो से तीन पहले ही बिहार में मानसून आने की संभावना है। मानसून की पहली दस्तक पूर्णिया में होगी। हालांकि, मानसून के बारे में अाधिकारिक रूप से मौसम विभाग कुछ भी बताने के लिए अभी तैयार नहीं है। भागलपुर में दिनभर उमस ने लोगों को परेशान किया। हल्के बादल छाए पर राहत नहीं मिली। अिधकतम तापमान 38.60 और न्यूनतम 27.20 रहा।