नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव से भवानीपुर पुलिस ने सोमवार की रात्रि गश्ती के दौरान रायपुर निवासी सुरेश शर्मा के पुत्र पप्पु शर्मा को एक लोडेड देशी पिस्टल व चार कारतूस के साथ सअनि सुभाष यादव ने पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार किया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस वाहन को देखकर भागने के क्रम में शक के आधार पर युवक को खदेड़कर पकड़ा गया. पुलिस ने युवक की तलाशी के क्रम में लोडेड पिस्टल व चार कारतूस बरामद किया.

मामले की बाबत आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को आरोपी युवक पप्पु शर्मा को न्यायिक हिरासत में नवगछिया जेल भेजा गया. युवक के पास अवैध हथियार कहां से आया इसके लिये पुलिस छनबीन कर रही है तो दूसरी तरफ जेल भेजने से पहले युवक से सघन पूछ ताछ भी की गयी है.
