रंगरा – रंगरा के मसूदनपुर वैसी गांव से शादी की नीयत से अपहृत नाबालिग लड़की को रंगरा पुलिस ने घटना के एक दिन बाद ही बरामद कर लिया तो दूसरी तरफ पुलिस ने गांव के ही आरोपी युवक पिंटू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रंगरा थाने के थानाध्यक्ष माहताब खां ने बताया कि नाबालिक लड़की के पिता ने 25 जनवरी को घटना की बाबत रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लड़की को बरामद कर लिया है. पुलिस ने न्यायालय में नाबालिग लड़की का बयान कलमबद्ध करवाया गया है.

