नवगछिया : नवगछिया पुलिस ने जीरोमाइल से 20 पिस्टल के साथ दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तस्कर बेगुसराय जिले के पटेल चौक(स्थाई पता – हजरतगंज गली नंबर 3) निवासी सोनू आलम और मुंगेर जिले के कटरिया मुरली पट्टी निवासी अरविंद कुमार है. पुलिस ने दोनों से 20 पीस अर्धनिर्मित पिस्टल, 20 पीस बैरल (7.65 एमएम), .315 बोर की चार जिंदा कारतूस समेत ₹20,000 की नकदी और एक स्मार्ट फोन बरामद किया है. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने एक प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि बरामद किए गए पिस्तौल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है बस फिनिशिंग बांकी है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एसपी ने बताया कि पूछ ताछ के क्रम में दोनों तस्करों ने बताया कि पिस्टल मुंगेर से बेगुसराय आया फिर वहां से उनलोगों को नवगछिया पहुंचाने की जिम्मेदारी मिली थी, नवगछिया वे उनलोगों के द्वारा हथियारों की डिलीवरी की जानी थी. फिर यहां से भी पिस्टलों को दूसरे तस्करों द्वारा दूसरे राज्य में भेजा जाना था. नवगछिया में पिस्टक डिलीवरी का मिडिल प्वाइन्ट था. एसपी ने कहा कि दोनों से पूछताछ के जरिये हथियारों के एक बड़े अंतराज्यीय सिंडिकेट की जानकारी मिली है जिसके सदस्य नवगछिया में भी हैं.

एसपी ने किसी का नाम लिये बगैर कहा कि हथियार की तस्करी में कई लोगों के शामिल होने की बात सामने आयी है. जिसमें कुछ ऐसे भी हैं जो कई कांडों में वांछित भी रहे हैं. आये दिन ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी. एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नवगछिया में हथियारों की डिलवरी होने वाली है. सूचना पर पुलिस ने नवगछिया एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और कार्रवाई शुरू कर दी गयी.
टीम में नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार के साथ नवगछिया थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार और दारोगा विकास कुमार शामिल थे. एसपी ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि गठित की गयी टीम के पुलिसकर्मियों ने अच्छा काम किया है. सबों को पुरस्कृत भी किया जाएगा.
