नवगछिया : शादी की नियत से अपहृत की गई युवती बरौनी में मिली, मुख्य आरोपी गिरफ्तार -Naugachia News

बिहपुर

खरीक | बीते 16 दिसंबर को झंडापुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से शादी की नियत से अपहृत की गई युवती को ओपी पुलिस को बरौनी में मिल गई। गुप्त सूचना के आधार पर बरौनी पहुंचकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य आरोपी रौतम दास को गिरफ्तार कर लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जबकि कोर्ट के निर्देश पर युवती को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया।