नवगछिया : आसन्न लोक सभा चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा धरल्ले से धारा 107 की कार्रवाई की जा रही है। धारा 107 की कार्रवाई के लिए निर्धारित मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है. पुलिस के द्वारा बिना जांचे परखे इस कार्रवाई से शांतिप्रिय नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल के साथ विक्रम स्वर्णकार, वरुण कुमार, राजेश कुमार शर्मा, रवि राज, पिंटू कुमार गुप्त, संतोष कुमार, अंजीत कुमार मंडल, संजय मंडल, रंजन कुमार झा, उमेश मंडल, शंकर कुमार मंडल, शालिग्राम यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा इस तरह शांतिप्रिय नागरिकों पर धारा 107 की कार्रवाई किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शांतिप्रिय नागरिकों पर निरोधात्मक कार्रवाई किये जाने से लोग परेशान
– डीआईजी से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष पूरे मामले से कराया अवगत
– पुलिस द्वारा धरल्ले से की जा रही है धारा 107 की कार्रवाई, मानकों का नहीं रखा जा रहा है ध्यान
उन्होंने कहा कि अनुमंडल के नारायणपुर, बिहपुर, खरीक, रंगरा, गोपालपुर एवं इस्माईलपुर के थानेदार द्वारा किसान, मजदूर, व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र, वृद्ध एवं राजनीति दल के शांतिप्रिय नागरिक जो समय समय पर प्रशासन द्वारा आयोजित शांति समिति की बैठक में बुलाए जाते हैं। वैसे लोगो पर शांतिभंग करने की कार्रवाई की जा रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व एवं अपराधिक गतिविधि में रहने वाले कोई भी व्यक्ति चाहे वे किसी भी दल में हो उसके विरुद्ध अगर कार्रवाई होती है तो आपत्ति नहीं है. लेकिन शांतिप्रिय नागरिकों पर कार्रवाई किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है

ऐसे थानेदारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. इस संदर्भ में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल के नेतृत्व में शिष्टमंडल भागलपुर रेंज के डीआईजी विकाश वैभव से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया। इस दौरान शिष्टमंडल के सदस्यों ने शांतिप्रिय नागरिकों पर हुए धारा 107 कार्रवाई से नाम हटाए जाने की मांग की. जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने कहा कि डीआईजी साहब ने इस संबंध में उचित कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया है. वहीं रंगरा ओपी के तीनटेंगा पंचायत में धरल्ले से 107 की कार्रवाई किए जाने से लोग परेशान हैं. लोगो ने कहा कि हमलोगों खेती किसानी व मजदूरी करते हैं. हमलोगों पर कभी किसी प्रकार का मुकदमा भी नहीं हुआ है। फिर भी हमलोगों पर धारा 107 की कार्रवाई कर दी गई है.
क्या कहते हैं पदाधिकारी
नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि संबंधित थानाध्यक्षों को लगा कि अमुक व्यक्ति चुनाव में व्यवधान कर सकते हैं. अगर कोई व्यक्ति इस बात से संतुष्ट नहीं है तो उन्हें कोर्ट में आ कर अपना पक्ष रखना चाहिए.
