नवगछिया : नवगछिया पुलिस लाइन पुरानी मैगजीन रूम के पीछे एफसीआई गोदाम के सामने गुरुवार को अज्ञात युवक का शव नवगछिया पुलिस ने बरामद किया है. मृतक युवक सिर्फ अंडरवियर पहनें हुआ था। उसके हाथ मे एक मठिया था जिसमे जय माता दी लिखा हुआ था. पुलिस लाइन के पीछे जब लोगो ने शव को देखा तो इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूचना मिलने पर मौके पर पहुची नवगछिया पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. स्थानीय लोगों से पूछताछ के क्रम में लोगो ने बताया कि बुधवार को युवक को इसी स्थिति में पुलिस लाइन में घूमते हुए देखा था. पूछताछ में लोगों ने युवक के विक्षिप्त होने की जानकारी दी.

नवगछिया थानाध्यक्ष लालबहादुर ने बताया कि मृतक युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की जानकारी मिल रही है. युवक की मौत ठंड लगने से होना प्रतित होता है. मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के जख्म के निशान भी नहीं थे। उन्होंने कहा कि युवक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस युवक के पहचान के लिए प्रयासरत है. शव बरामद होने के मामले में थाना में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
