नवगछिया : पिछले 6 सितंबर को ड्यूटी के दौरान शहीद हुए गौतम कुमार यादव का पार्थिव शरीर जब उनके पैतृक गांव तिनटंगा दियारा पहुंचा तो भींगी पलकों से इंतजार कर रहे परिजनों के साथ ग्रामीण फफक पड़े। गौतम तीनटंगा दियारा उत्तर पंचायत के प्यारेलाल टोला निवासी अरुण यादव के पुत्र थे। शहीद गौतम ने 2 वर्ष पूर्व आर्मी ज्वाइन की थी। वर्तमान में वह पंजाब के पटियाला में 19वीं रेजीमेंट में तैनात थे। पिछले दिनों सुबह में पीटी के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गए। उन्हें आर्मी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने मौत की वजह हार्ट फेल बताया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!![]()
शहीद का पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम पहुंचने की सूचना पर तीनटंगा दियारा उत्तर, तीनटंगा दक्षिण, डुमरिया चपरघट रंगरा सधुआ चापर सहित गोपालपुर एवं रंगरा प्रखंड के लगभग आधे दर्जन पंचायतों का जनसैलाब तिरंगा लिए गांव की निकल पड़ा। शहीद गौतम अमर रहे के नारे से इलाका गूंजने लगा। देर रात गौतम का दाह संस्कार भी तीनटंगा जहाज घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे भाई सौरभ ने दी।

दस माह पूर्व ही गौतम की हुई थी शादी
10 माह पूर्व दिसंबर महीने में कटिहार जिले के जयनगर में रश्मि कुमारी के साथ उनकी शादी हुई थी। उनका पार्थिव शरीर जैसे ही पैतृक आवास पर पहुंचा पत्नी रश्मि एवं मां ललिता शव से लिपटकर दहाड़ मार कर रोने लगीं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। गौतम दो भाईयों में बड़े थे। छोटा भाई सौरभ और पिता अरुण यादव किसान हैं।
शहीद गौतम यादव को भाजपा नेता ने दी श्रद्धांजलि
भागलपुर। रंगरा प्रखंड के तिनटंगा दियारा गांव निवासी अरूण यादव के पुत्र भारतीय सेना के जवान गौतम कुमार यादव का देश की सेवा करने के दौरान आकस्मिक शहीद हो गए। इस शोक के घड़ी में भाजपा नेता गौतम कुमार उर्फ बंटी यादव शहीद के आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प समर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। बंटी ने ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रर्थना किया।
