नवगछिया अनुमंडल ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अजय यादव

सूचना/खबरे

नवगछिया। नवगछिया के जीरो माइल स्थित होटल में शनिवार को भागलपुर जिला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपनारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई आम सभा में नवगछिया अनुमंडल ट्रक औनर्स एसोसिएशन के संगठन का नव गठन करने का निर्णय लिया गया। नव गठन के लिए चुनाव प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगड़िया जिला अध्यक्ष शिवराज यादव एवं उनकी पांच सदस्यीय टीम की निगरानी में हुई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अध्यक्ष अजय कुमार यादव, उपाध्यक्ष वेदानंद शर्मा, संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबो दा, मुन्ना मंडल, संजय यादव, सिकंदर यादव और सचिव प्रवेश कुमार पासवान को बनाया गया। ट्रक मालिकों ने वाहनों के परिचालन में हो रही बाधाओ पर संगठन के पदाधिकारी एवं प्रदेश संगठन के आए पदाधिकारियो से चर्चा किया।