खरीक : बीते दो दिनों से लगातार रूक-रूक हो रही मुसलाधार बारिश से जहां मौसम सुहावना बना हुआ है। धान की फसल के लिए यह सोना बनकर यह बारिश हुई है। वहीं, गांवों और बाजारों में जगह-जगह जलजमाव से दुकानदार और ग्राहक परेशान हैं। खरीक बाजार की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर जलजमाव होने के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खासकर महिलाओं और बच्चों को इस जलजमाव से गुजरना पड़ रहा है। वहीं, प्रखंड के गांवों की सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ के कारण राहगीर और वाहन चालक फिसलकर घायल हो रहे हैं। यह स्थिति तब है जब मुख्यमंत्री सात निश्चित योजना के तहत, जलजमाव की समस्या नहीं हो और जल निकासी की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पंचायतों में हर गली-नली योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च की जा चुकी है।
दूसरी ओर गुरुवार की आधी रात शुरू हुई आंधी- बारिश के साथ प्रखंड में बिजली आपूर्ति ब्रेक डाउन है। चोरहर फीडर की बिजली आपूर्ति तो देर रात ही बहाल कर दी गई। किन्तु, खरीक बाजार और दियारा फीडर की आपूर्ति पूरी रात बंद रही है। सुबह के 11 बजे आपूर्ति बहाल हो पाई है। लोगों को लगातार 18 घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी है। छात्रों की पढ़ाई और व्यवसायियों का व्यापार प्रभावित हो गया।

