नवगछिया। नवगछिया रेल पुलिस द्वारा विशेष छापेमारी कर सेमापुर स्टेशन के पूर्वी हिस्से में रेलवे फीस प्लेट चोरी करने के मामले में अभियुक्त मो रियाजउल रफीकुल को गिरफ्तार किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया गया कि इसकी गिरफ्तारी कटिहार जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना के हाजीपुर टोला वार्ड नंबर 8 से हुई है। उन्होंने बताया कि उसके ऊपर कोर्ट से नॉन बेलेबल वारंट जारी किया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर बीती रात गिरफ्तार किया गया।
