डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मतदाता पुनरीक्षण में सहयोग नहीं करनेवाले शहरी क्षेत्र के तीन डीलरों को टर्मिनेट करने का निर्देश दिया। वहीं नारायणपुर सीडीपीओ के वेतन पर कार्य में लापरवाही करने के चलते रोक लगाई गई है। वहां के दो महिला पर्यवेक्षिका से भी स्पष्टीकरण पूछा है। नवगछिया के अपर निर्वाचन पदाधिकारी, पीरपैंती के जीविका के बीपीएम, दोनों आईसीडीएस की महिला पर्यवेक्षिका एवं जगदीशपुर के जीविका के बीपीएम को कार्य में लापरवाही बरतने के लिए स्पष्टीकरण पूछा गया है। वहीं शहरी क्षेत्र के काम न करने वाले सभी (बीएलओ) शिक्षकों पर भी कार्यवाही होगी। डीएम ने समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया और आदेश जारी किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैठक में जिलाधिकारी ने सभी को एकजुट होकर काम करने व लापरवाही करने वाले कर्मी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के अंदर कार्य संपादित करना है। इसलिए बीएलओ के सहयोग में जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता, सेविका/ सहायिका, आवास सहायक, पीआरएस और विकास मित्र जिसे भी आप कार्य में लगाना चाहते हैं। लगाएं, यदि कोई कर्मी काम नहीं कर रहा तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की अनुशंसा करें।
सरकारी कर्मी निलंबित होंगे और जो चयनित हैं, वे चयन मुक्त होंगे। यदि कोई कर्मी गलत मनसा से काम कर रहा है तो उसके विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करनी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि को जागरूक करें, उनसे सहयोग भी लें। बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी थे।

ऐप काम न करे तो मोबाइल रिस्टार्ट करें मल्टीपुल लॉगिन सिस्टम कार्यरत है, अपलोडिंग करने के लिए मल्टीपुल लॉगिन सिस्टम का उपयोग करें। यदि बीएलओ ऐप काम नहीं कर रहा है तो सबसे पहले ऐप को अनइंस्टॉल करें। इसके बाद मोबाइल को स्विच ऑफ कर ऑन करें। ऐप को डाउनलोड कर इस्तेमाल करें। ऐप काम करने लगेगा।
