नवगछिया । कदवा ओपी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां कदवा में रविवार को एक विवाहिता का शव फंदे से लटका पुलिस ने बरामद किया। मृतका बाबूजन मंडल की पुत्री चांदनी कुमारी (18) है। महिला के परिजनों ने दहेज के लिये पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। चांदनी ने एक साल पहले गांव के ही युवक बंसी मंडल के पुत्र संजय मंडल से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ ही दिन बाद संजय मंडल व चांदनी के बीच दहेज को लेकर विवाद होने पर दोनों पति-पत्नी में अनबन होने लगी थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मृतका की मां ने बताया कि घटना के दिन सुबह चांदनी के साथ उसके परिवार वालों ने दहेज को लेकर मारपीट की थी। इसके बाद शाम में चांदनी की गला दबाकर ह्त्या कर दी। ससुराल वालों ने चांदनी के शव को बोरा में बंद कर बहियार में फेंक सभी घर छोड़ फरार हो गए हैं। ग्रामीणों की मदद से खोजबीन कर शव को घर लाया गया।
घटना की सूचना मिलने पर कदवा ओपी थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि लड़की की मां उर्मिला देवी ने दामाद संजय मंडल को आरोपी बनाते हुए थाने में आवेदन देकर दहेज के लिए पुत्री की हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।














