खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के राजकीय बुनियादी विद्यालय तेलघी में गुरुवार को विद्यालय परिसर में तेलघी पंचायत के मुखिया पुत्र सुमित कुमार हरे वृक्षों की कटाई करवा रहे थे. ग्रामीण संजय सिंह ने हरे वृक्षों की कटाई देख विद्यालय पहुंचकर मुखिया पुत्र द्वारा वृक्ष कटाई के लिए भेजे गए मजदूरों को हरे वृक्ष काटने से रोक दिया. मजदूरों ने जब मुखिया पुत्र को हरे वृक्ष की कटाई करने से ग्रामीणों द्वारा रोक लगाने की बात कही तो मुखिया पुत्र सुमित कुमार आग बबूला हो गए. इस बात को लेकर ग्रामीणों और मुखिया पुत्र में गाली गलौज और झड़प होने लगी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दोनों पक्ष की ओर से थाना में दर्ज कराई गई है प्राथमिकी
पुलिस ने विद्यालय परिसर में हरे वृक्षों की कटाई पर लगाई रोक
मामला काफी तनावपूर्ण हो गया. हरे वृक्ष की कटाई पर रोक लगाने से लगने से आग बबूला तेलघी मुखिया पुत्र सुमित कुमार ने ग्रामीण संजय सिंह पर अपने लाइसेंसी पिस्टल से जान मारने की नियत से सीधा तीन फायर किया. पहली बार फायर होने पर ग्रामीण बाल बाल बचा दूसरी बार फायर होने पर गोली शिक्षक प्रमोद कुमार के कनपटी के बगल से निकली और शिक्षक बाल-बाल बच गए तीसरी फायर होने पर ग्रामीण संजय सिंह जान बचाकर भागा मुखिया पुत्र के तेवर देख पूरा विद्यालय में दहशत छा गया बच्चे इधर-उधर भागने लगे तेज रफ्तार से सड़क पर गुजर रही बोलेरो की चपेट में आने से आधा दर्जन बच्चे बाल-बाल बचे घटना उस वक्त हुई जब विद्यालय में कक्षाएं चल रही थी.

गोलियों की तड़ तड़ाहट को सुनकर प्रधानाध्यापक महेश्वर रविदास और खरीक के वित्तीय एवं वन पदाधिकारी राकेश रविदास कार्यालय में दुबक गए. पूरा विद्यालय परिसर रण क्षेत्र में बदल गया गोलियों की तर तर आहट सुनकर मिर्जाफरी और तेलघी से सैकड़ों ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए. कोई भी मुखिया पुत्र के दबंगई के विरुद्ध आवाज उठाने को तैयार नहीं. कुछ ही देर में विद्यालय परिसर खाली हो गया. पेड़ काट रहे मजदूर भाग खड़े हुए. किस संदर्भ में ग्रामीणों की ओर से संजीव कुमार सिंह पिता स्वर्गीय जर्मनी सिंह तेलघी ने खरीक थाना में मुखिया पुत्र के विरुद्ध आवेदन दिया है

जिसमें उन्होंने कहा है कि गुरुवार को बुनियादी विद्यालय तेलघी में हरे वृक्षों की कटाई हो रही थी जब विद्यालय के अंदर पहुंचकर वृक्ष काट रहे मजदूरों को मैंने रोका तो मुखिया पुत्र सुमित कुमार मौके पर पहुंचकर अपने लाइसेंसी पिस्टल से जान मारने की नियत से तीन फायर किया जिससे मैं और मेरा भतीजा आनंद भाग कर जान बचाई. सूचक ने मुखिया पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. वहीं मुखिया पुत्र सुमित कुमार ने खरीक थाना में देर शाम प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है जिसमें ग्रामीण संजय सिंह को नामजद किया है मुखिया पुत्र ने आरोपित संजय सिंह पर रंगदारी मांगने और नहीं देने पर गोली चलाने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
क्या कहते है मुखिया पुत्र
तेलघी मुखिया पुत्र सुमित कुमार ने कहा कि मैं विद्यालय का पट्टेदार हूँ और मुझे विद्यालय की परवानगी प्राप्त है. वीएसएस में निर्णय के मुताबिक पेड़ कटवा रहे है. गांव के संजय सिंह बीते कई दिनों से 25 हजार रंगदारी मांग रहा है. रंगदारी देने से मना किया तो विद्यालय घुस कर पेड़ कटाई कर रहे मजदूरों को भगा दिया.
मना किया तो ग्रामीण संजय सिंह ने उसपर गोली चला दिया. बचाव में आत्मरक्षार्थ मैंने अपने निजी लाइसेंसी पिस्टल से तरतराकर दो फायर किया तब ग्रामीण संजय संजय सिंह भागा. पूर्व मुखिया अपने वर्चस्व को लेकर ग्रामीणों को उकसा कर विद्यालय में राजनीति करवा रहे हैं.
क्या कहते हैं विद्यालय के प्रधानाध्यापक
राजकीय बुनियादी विद्यालय तेलघी के प्रधानाध्यपक महेश्वर रविदास ने कहा कि तेलघी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुमित कुमार अपने मनोनुकूल विद्यालय चलाना चाहते है. पूर्व में भी मुखिया पुत्र ने विद्यालय परिसर में लगे छह शीशम के पेड़ काटवा लिये. आज पुनः मुखिया पुत्र विद्यालय परिसर में लगे नए हरे वृक्षों की कटाई करना शुरू कर दिया. ग्रामीणों ने विरोध किया तो मुखिया पुत्र ने विद्यालय परिसर में इन गोलियां चलाई. मैं ऑफिस में दुबक कर जान बचाई बच्चे दहशत और भय से इधर-उधर भागने लगे. पूरा विद्यालय परिसर रन क्षेत्र बन गया. बचाने और इस संदर्भ में मुखिया पुत्र के हस्तक्षेप से बचाने और विद्यालय की परिसंपत्तियों की रक्षा की गुहार लगाते हुए आरडीडीई भागलपुर को पत्राचार किया हूँ. हम लोग मुखिया पुत्र के डर से सहमे हुए रहते हैं.
क्या कहते है थानाध्यक्ष
खरीक थानाध्यक्ष दुबे देवराज ने कहा कि दोनो पक्षों की ओर से थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
