चालक और मालिक को गायब करने की दी धमकी जीआरपी ने केस लेने से किया इंकार, बोला पैसा मांगता है तो दे दो DSP और एसडीओ को दिया आवेदन![]()
नवगछिया : नवगछिया रेलवे रेक प्वाइंट पर दबंगई को लेकर प्रशांत कुमार द्वारा बुधवार को नवगछिया एसडीओ राघवेंद्र सिंह और DSP मुकुल कुमार रंजन को आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है. प्रसांत कुमार ने अपने आवेदन में कहा है कि उनके द्वारा अपना ट्रेक्टर रैक पॉइंट पर चलने के लिए भेजा था, जिसपर नवादा के सुरेंद्र यादव, इंद्रदेव यादव व राजेश यादव तीनो दबंगों द्वारा मिलकर मेरे ड्राइवर मालिक यादव के साथ मारपीट कर हाथ पैर बांध कर रैक पॉइंट के बगल में फेंक दिया, कई घंटों बाद चाक द्वारा फोन कर इसकी जानकारी मुझे दी गयी. चालक ने बताया कि तीनो दबंगों द्वारा बिना किसी रसीद दिए रंगदारी स्वरूप तीस रुपये की मांग कर रहे थे. नहीं देने पर मारपीट कर बंधक बनाकर फेक दिया गया. और ट्रेक्टर को साइड में लगवा दिया, इस घटना के बाद जीआरपी थाना में मामला दर्ज कराने के लिए गया तो केस नहीं लिया गया, कहा गया कि तीस रुपया लेता है तो दे दो तुम्हारा क्या होगा, वही तीनो दबंगों द्वारा ड्राइवर को कहा कि तुम्हारे मालिक को हम जान से मरवा देंगे और तमको भी ट्रेक्टर सहित गायब करवा देंगे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!क्या कहते हैं जीआरपी थाना प्रभारी
नवगछिया रेल जीआरपी थाना प्रभारी भोला महतो ने बताया कि इस तरह की कोई बात नहीं है, आवेदन हमें नहीं दिया गया है, आवेदन अगर दिया जाता तो जरूर स्वीकार की जाती और अगर रैक प्वाइंट का मामला तो वहां रेलवे थाना द्वारा 3 पुलिसकर्मी भी दिए गए हैं. इस तरह की कोई सूचना भी प्राप्त नहीं हुई है.

क्या कहते हैं डीएसपी
नवगछिया एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि आवेदन का जांच करवाया जाएगा अगर मामला नवगछिया थाना से जुड़ा होगा तो कार्रवाई की जाएगी, अगर मामला रेलवे क्षेत्र का है तो रेलवे द्वारा कारवाई की जानी है.
