नवगछिया : लालू प्रसाद यादव के बिगड़ती हालत को देखकर दुखी हुए प्रवक्ता.. दान देंगे किडनी

सूचना/खबरे

नवगछिया- राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के किडनी की बिगड़ती हालत को देखकर राजद नेताओं में मायूसी छाया हुआ है. जिसको लेकर राजद की ओर से जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने अपनी किडनी लालू यादव को दान देने की इच्छा जताई है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विश्वास झा ने कहा कि लालू यादव गरीबों के मसीहा हैं. उनकी सलामती के लिए मैं अपनी किडनी भी देने को तैयार हूँ. इस बात को लेकर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व रिम्स अधीक्षक को भी पत्र लिखकर किडनी दान देने की इच्छा जताई है.

प्रवक्ता श्री झा ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार लालू प्रसाद यादव की किडनी ने 75 फीसदी तक काम करना बंद कर दिया है. जरूरत पड़ने पर वे अपनी किडनी उन्‍हें दान करने को हमेशा तैयार हैं