नवगछिया : भूमिहीनों व विस्थापित परिवारों को वास भूमि उपलब्ध कराने को धरना

सूचना/खबरे

नवगछिया । लोक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को प्रखंड मुख्यालय गोपालपुर में भूमिहीन व गंगा नदी के कटाव से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास हेतु दस डिसमिल वास भूमि उपलब्ध कराने, पक्का मकान उपलब्ध कराने व बंदोपाध्याय आयोग की अनुशंसा के तहत एक एकड़ जोत भूमि उपलब्ध कराने आदि के लिए धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अंचलाधिकारी गोपालपुर को इस संबंध में लिखित आवेदन सौंपा गया। मौके पर लोक विकास पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रमण दास, सुदामा दास, सोनू कुमार, संगीता देवी व मंगली देवी आदि मौजूद रहे।