नवगछिया पुलिस ने खगड़िया जिले के बनदेहरा गांव से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने कट्टा और कारतूस भी बरामद किया है। तीनों आरोपी गोपालपुर थाना क्षेत्र के चपरघट निवासी पीयूष यादव.. लवण यादव और जयचंद्र यादव हैं। पीयूष 15 जघन्य मामलों में आरोपी है। जबकि लवण यादव छह मामलों में वांछित था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि तीनों बदमाश खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के बनदेहरा गांव में छिपे हैं। इसके बाद एसपी ने स्थानीय पुलिस की मदद से अपराधियों को घेरकर दबोच लिया। पूछताछ में जयचंद्र की निशानदेही पर उसके घर से पिस्तौल और कारतूस की बरामद हुआ है। नवगछिया के एसपी सरोज ने बताया कि मामले में प्राथमिकी परबत्ता थाने में दर्ज की गई है।
तीनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि नवगछिया पुलिस 50 हजार के इनामी राहुल की तलाश में जुटी है। उधर, पुलिस मुख्यालय द्वारा कुल 11 चार गश्ती वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं। 11 वाहनों की उपलब्धता के साथ नवगछिया पुलिस सभी थाने में दो-दो गश्ती वाहनों से लैस हो गई है। नवगछिया के एसपी ने कहा कि वाहनों के लिए वैसे थानों को प्राथमिकता दी गयी है, जहां नेशनल हाइवे है।

