नवगछिया ; खरीक थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित खरीक चौक पर संचालित एक जेनरल स्टोर में शुक्रवार की रात चोरी हो गई। दुकानदार को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह मिली। उसके बाद पीड़ित दुकानदार नया टोला भवनपुरा निवासी जयकिशोर यादव चौक पर स्थित अन्य दुकानों के दुकानदार के साथ खरीक थाना पहुंचे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जहां सभी दुकानदारों ने संयुक्त रूप से घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए गश्ती बढ़ाने की मांग की। थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने साकारात्मक आश्वासन देते हुए दुकानदारों को हर संभव सहयोग करने की बात कही। वहीं, पीड़ित दुकानदार ने बताया कि 10 हजार रुपये का समान और दो हजार रुपये नगद चोरों ने चोरी की है।
