नवगछिया। रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर स्थित सरस्वती मंदिर में लगभग 100 वर्षों से माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। इस दौरान भक्ति जागरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम व महादंगल मुकाबले का आयोजन होता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नेपाल, हरियाणा, दिल्ली, लखनऊ, पंजाब, बंगाल, बनारस, अयोध्या, मेरठ एवं बिहार से महिला एवं पुरुष पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए दूर-दूर से हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
गुरुवार को कुश्ती के उद्घाटन में यूपी एवं दिल्ली से आईं तीन महिलाओं नंदनी, तनु एवं अंजली के हर एक दांव पर खूब तालियां बज रही थीं। देखते ही देखते दर्शकों की भीड़ लाखों में पहुंच गई। वहीं पुरुष पहलवानों में बनारस के गया यादव एवं भागलपुर जिले के फोटो यादव के बीच का मुकाबला लोगों को आकर्षित कर रहा था।

महिला एवं पुरुष वर्गों को मिलाकर 38 जोड़ी पहलवानों ने अपने बाजुओं की ताकत आजमाए। आयोजन समिति की ओर से मेला व्यवस्थापक कुमोदी यादव, अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष इंदल यादव, कार्यक्रम संचालक कुमार गौरव, नंदलाल यादव, मदन रंगीला सहित सैकड़ों सदस्यों ने मेले में भरपूर सहयोग किया। शुक्रवार को दंगल का फाइनल मुकाबला होगा।
