नवगछिया : रेलवे की जमीन से कब्जा नहीं हटाने पर पूर्व उपमुखिया सहित 8 गिरफ्तार -Naugachia News

सूचना/खबरे

कटिहार-बरौनी रेलखंड के नारायणपुर स्टेशन के पूर्वी केबिन किनारे कई साल से कब्जा जमाए दुकानदारों के खिलाफ रेल प्रशासन के निर्दश पर आरपीएफ ने शुक्रवार को कार्रवाई की। इस दौरान बिहपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर रंजीत कुमार के नेतृत्व में जवान वहां पहुंचे और रेलवे की जमीन पर कब्जा जमाए 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इनमें सिंहपुर पूरब पंचायत के पूर्व उपमुखिया मनोज साह, रवि कुमार साह, रिकाश कुमार, विकास कुमार साह, दीपक कुमार, कैलाश साह, छट्‌ठू साह, संतोष कुमार साह शामिल हैं। बिहपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि रेलवे की उक्त जमीन पर कई साल से ये लोग दुकान चला रहे थे। जमीन खाली करने के लिए रेल प्रशासन ने उन्हें कई बार नोटिस जारी किया था।

बावजूद दुकानदारों ने जमीन खाली नहीं की। इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर शुक्रवार को आरपीएफ ने यह कार्रवाई की। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार दुकानदारों को खगड़िया रेलवे कोर्ट भेज दिया गया।