नवगछिया शहर में बढ़ते अपराध को लेकर ABVP ने बिहार के मुखिया नितीश कुमार का किया पुतला दहन -Naugachia News

EVENT

नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई के द्वारा नवगछिया शहर में बढ़ते अपराध को लेकर बिहार के मुखिया नितीश कुमार का पुतला दहन नगर सह मंत्री पंकज कुमार एवं अभाविप सुजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में किया गया। वहीं अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी अनुज चौरसिया ने बताया कि कल नवगछिया शहर में 1 दिन में लगातार तीन हत्या हुई है

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिससे पता चलती है कि नवगछिया प्रशासन कहीं ना कहीं अपराध को रोकने में विफल नजर आ रही है जिसके कड़ी से कड़ी निंदा हम सभी अभाविप के कार्यकर्ता करते हैं। वहीं अभाविप नगर सह मंत्री पंकज कुमार ने बताया कि नवगछिया शहर अपराधियों का अड्डा बन गया है और पुलिस प्रशासन भी इसे रोकने में नाकामयाब साबित हो रही है।

वहीं अभाविप के सुजीत सिंह चौहान ने बताया कि बिहार में नवगछिया अपराध के मामलों में लगातार उपर की ओर जा रहा हैं। बिहार के मुखिया माननीय नीतीश कुमार एवं पुलिस प्रशासन बिहार में अपराधियों के सामने लाचार नजर आ रही है।
वहीं मौके पर अनुज चौरसिया,पंकज कुमार, सुजीत सिंह चौहान, शिवम कुमार झा,सुन्दर कुमार,राहुल शर्मा,शुभम कुमार मौजूद थे।