नवगछिया : बेमौसम बारिश से गेंहू के किसानों को नुकसान

सूचना/खबरे

नवगछिया : आंधी-तूफान के साथ शनिवार की रात आए बेमौसम बारिश के कारण प्रखंड के किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। बिहपुर/नारायणपुर प्रखंड में लगातार तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश के कारण मक्के के किसानों को व्यापक क्षति हुई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शनिवार की रात और रविवार को दिन में हुई तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश से प्रखंड के मक्के की खेती को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। वहीं आम, लीची में इस वक्त बारिश होने से कोई नुकसान नहीं है।

केला के बगानों में भी तेज हवा के कारण काफी नुकसान हो गया। आम में जो मधूआ रोग लगा था। इस बारिश होने के कारण मधूआ रोग समाप्त हो जाएगा। प्रखंड ई-किसान भवन के लेखापाल धीरज कुमार ने बताया कि किसानों द्वारा अभी कोई आवेदन इस संबंध में नहीं मिला है।