नवगछिया की होनहार खिलाड़ी मनीषा कुमारी का चयन 70वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए बिहार जूनियर (बालिका) टीम में किया गया है। यह प्रतियोगिता 28 जनवरी से 01 फरवरी तक तमिलनाडु के इरोड में आयोजित की जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ने बताया कि बिहार टीम का चयन हाल ही में मोतिहारी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। नवगछिया के सिमरा गांव की निवासी मनीषा कुमारी, अरुण कुमार पोद्दार एवं नूतन देवी की पुत्री हैं, जिन्होंने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए राज्य टीम में अपनी जगह पक्की की।
मनीषा के चयन पर नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के मुख्य संरक्षक सह बिहपुर विधायक इं. शैलेंद्र, गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल, भागलपुर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, संघ अध्यक्ष मनोज लाल, कोषाध्यक्ष दिव्य प्रियदर्शी सहित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर, राहुल कुमार, अंकित कुमार शर्मा, आशीष कुमार उर्फ सन्नी, सूरज कुमार, घनश्याम कुमार, विद्यासागर कुमार, साक्षी कुमारी, अभिलाषा कुमारी एवं शिक्षक राजेश कुमार रवि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

संघ की ओर से बताया गया कि राज्य टीम का फोटोग्राफी कार्यक्रम 25 जनवरी को अपराह्न 3:30 बजे बीएन क्लब, रामनगरी मोड़ से पश्चिम, आशियाना-दीघा रोड, पटना में आयोजित किया जाएगा।
