बाल दिवस के शुभ अवसर पर कबड्डी मैच का आयोजन -Naugachia News

खेल

नवगछिया प्रतिनिधि : नवगछिया के श्रीपुर गांव में छात्र जदयू के तत्वावधान में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस आयोजन में फाइनल में पहुंची श्रीपुर अमघट्टा टोला ने स्कूल टोला को पराजित कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया. इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन नवगछिया के एसपी सुधीर कुमार ने फीता काटकर किया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर उन्होंने खेल की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला और इस तरह के आयोजन निरंतर करते रहने के लिए सामाजिक संगठनों की हौसला अफजाई की.

प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया. प्रतियोगिता में विकास को बेस्ट रेडर और सुमन को बेस्ट कैचर चुना गया. इस अवसर पर आयोजन संयोजन छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह कर रहे थे. आयोजन में निरंजन कुमार, जदयू नेता ज्ञान शक सिंह, शैलेंद्र, सुशील, मुन्ना, मोनू, सोनू, राजेश, साइन, अरविंद, चीकू आदि अन्य की भी भागीदारी थी.