नवगछिया : नारायणपुर प्रखंड के रायपुर गांव का युवक रोशन कुमार साह (30), पिता धनिकलाल साह पिछले पांच दिन से लापता है। इसको लेकर युवक के भाई देवानंद ने शुक्रवार को भवानीपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि मेरा भाई रोशन रोज की तरह बीते सोमवार की सुबह भी घर से टहलने के लिए निकला था। काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटा तो हमने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। युवक के भाई ने पुलिस से उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।

