नवगछिया | फाइलेरिया मुक्ति अभियान के बाद चिन्हित मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रभारी डॉ. बी. दास के निर्देश पर मुफ्त किट का वितरण शुक्रवार को किया गया। प्रखंड सामुदायिक समन्वयक सुमित कुमार चौधरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर मरीजों को किट दिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बीसीएम ने बताया कि फाइलेरिया के मरीज जिन्हें अब तक किट नहीं मिला है, वे मोबाइल नंबर 9279457507 पर संपर्क कर सकते हैं। पात्र मरीजों को निःशुल्क किट उपलब्ध कराया जाएगा। यह अभियान रोगियों के स्वास्थ्य सुधार के लिए सरकार का एक कदम है। इससे फाइलेरिया बीमारी की रोकथाम में मदद मिलेगी।
