नवगछिया : जाह्नवी चौक और सेतु के बीच अनियंत्रित ट्रक के ठोकर से महिला की मौत

सूचना/खबरे

नवगछिया। इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर जाह्नवी चौक और सेतु केबीच अनियंत्रित ट्रक के ठोकर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार महिला सरिता देवी पति विपिन यादव की मौत हो गई। मृतक महिला जगतपुर की रहने वाली थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की सूचना पर परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जबकि दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को सड़क से हटवाकर आवागमन को बहाल करवाएगा।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से भागलपुर से आ रही थी इसी क्रम में भागलपुर जाने वाली ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी जिससे घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गयी।