नवगछिया : रंगरा में दो दिवसीय डे नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन.. नाथनगर पराजित

खेल

नवगछिया – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विस्तार केंद्र रंगरा के तत्वाधान में बुधवार को भगवती मंदिर रंगरा में दो दिवसीय डे नाइट कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में  भागलपुर की टीम ने नाथनगर की टीम को पराजित कर दिया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रतियोगिता में कुल 19 टीमों ने भाग लिया है जिसमें पुरुष वर्ग की 12 टीमें और महिला वर्ग की सात टीमें शिरकत कर रहे हैं. सबसे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. फिर आगांकुक अतिथियों ने खलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उद्घाटन मैच विधिवत शुरू करवाया गया.

आयोजन मंडल ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को किया जाएगा और इस अवसर पर आयोजित समापन समारोह में विजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा.