नवगछिया : रंगरा प्रखंड के छह गांवों की पचास हजार आबादी कटाव के मुहाने पर

सूचना/खबरे

नवगछिया । रंगरा चौक प्रखंड के छह गांव ज्ञानीदास टोला, झल्लूदास टोला, उसरहिया, नवटोलिया, सिमरिया और कुतरू दास टोला की पचास हजार आबादी गंगा नदी के कटाव के मुहाने पर खड़ी है। गंगा नदी के कटाव के कारण पिछले तीन-चार वर्षों में ज्ञानी दास टोला का लगभग पांच सौ घर गंगा नदी में समा चुका है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बड़ी संख्या में लोग पलायन कर गये हैं और कुछ ग्रामीण प्लास्टिक शीट के सहारे जहां तहां नारकीय जीवन बिताने को विवश हैं। हालांकि नवगछिया बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल द्वारा इस वर्ष बाढ़ और कटाव से बचाव हेतु पांच करोड़ रुपये की लागत से कटाव निरोधी कार्य करवाया जा रहा है।

कटाव निरोधी कार्य के तहत पिछले वर्ष ध्वस्त हुए बोल्डर रिवेटमेंट लभग सात सौ मीटर में मरम्मत करवाया जायेगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस वर्ष गंगा नदी गांव के पूर्वी भाग में कटाव कर रही है। इसलिए पूर्वी भाग में कटाव निरोधी कार्य करवाया जाना अति आवश्यक है, लेकिन विभाग द्वारा पिछले वर्ष क्षतिग्रस्त हुए भागों का ही जीर्णोद्धार कार्य करवाया जा रहा है।

पूर्वी भाग में कार्य नहीं करवाये जाने पर तिनटंगा उत्तरी पंचायत में कटाव होने से पंचायत वासी डरे व सहमे हुए हैं। नवगछिया बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय के सहायक अभियंता ने बताया कि कार्य अंतिम चरण में है। आवश्यकतानुसार फ्लड फाइटिंग कार्य करवाया जाएगा।