बिहपुर । शाम खरीक प्रखंड अंतर्गत लोदीपुर में शुक्रवार को बिहपुर के भाजपा विधायक ई. शैलेंद्र ने ग्रामीणों के संग संवाद कार्यक्रम में पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर बयान दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने कहा कि 27 हिंदुओं की हत्या के बावजूद क्षेत्र के कुछ लोगों ने न कैंडल मार्च निकाला और न ही श्रद्धांजलि सभा की। वहीं उन्होंने धर्म विशेष और तुष्टीकरण की राजनीति करने पर विपक्ष व राजद पर जमकर हमला बोला।
विधायक ने ग्रामीणों को जात-पात से उपर उठकर एकजुट रहने का आह्वान किया। वहीं राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि बिहपुर विधायक ईं शैलेन्द्र के बयान से साफ लग रहा है कि ईं शैलेन्द्र के डीएनए में ही घृणा एवं नफरत है।

