नवगछिया : रामधारी सिंह उच्च विद्यालय पकड़ा के मैदान में जन संवाद का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला अधिकारी सुनत कुमार सेन, एसपी सुशांत कुमार सरोज, डीडीसी कुमार अनुराग, नवगछिया के एसडीओ उत्तम कुमार, एसडीपीओ, जिला अन्य पदाधिकारी ने हिस्सा लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डीएम ने कहा कि अभी सरकार द्वारा चलाए गए विकास कार्य और सूचनाओं का प्रवाह तेजी से हो रहा है। महिलाओं के उत्थान के लिए कई कार्यक्रम जारी हैं। नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि नवगछिया में क्राइम में कमी आई है। जमीन संबंधित विवाद निपटाने के लिए अब शनिवार को पुलिस और अंचलाधिकारी के सहयोग से जनता दरबार लगाए जा रहे हैं।
