मृत घोषित हो रंगरा की नाबालिग लड़की के जिंदा बरामद होने के बाद पुलिस ने उसका बयान न्यायालय में दर्ज कराने के बाद उसकी मेडिकल जांच अनुमंडलीय अस्पताल में कराई गई। फिलहाल लड़की पुलिस अभिरक्षा में है। जानकारी मिली है कि सोमवार को उसके परिजनों के हवाले किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दूसरी तरफ पुलिस इस मामले में लड़की बयान के आधार पर आरोपियों झललूदास टोला निवासी सुबोध कुमार और यूपी के बच्चू यादव पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

रविवार को पुलिस ने सुबोध की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। वहीं पुलिस ने हत्या के मामले में बेवजह जेल में बंद संतोष को क्लीन चिट देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। रंगरा थानाध्यक्ष माहताब खान ने कहा कि नए सिरे से कांड का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
