रंगरा – केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के तत्वावधान में कक्षा 6 से 10 में अध्ययनरत छात्रों के नवाचार आइडिया कंपटीशन में प्रखंड रंगरा चौक के 10 छात्र छत्राओं का चयन जिला लेवल पर हो गया है. चयनित बच्चों के उनके खाते में सरकार द्वारा 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिला स्तर पर चयनित सभी 10 छात्र छत्राएं अब राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे. रंगरा चौक प्रखंड के वरीय साधनसेवी मुकेश मंडल ने कहा यह हमारे लिए छोटी परंतु महत्वपूर्ण उपलब्धि है. सभी छात्र छत्राएं और अभिभावक धन्यवाद के पात्र हैं.

सागर कुमार, अर्चना कुमारी, मनीषा कुमारी, आहना प्रिया, मानसी कुमारी, अभिनंदन कुमार, रौनक कुमार, उज्जवल राज, शुभम कुमार, रुचि कुमारी शामिल है
