नवगछिया : ट्रेन से गिरकर घायल हुए नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह निवासी होमगार्ड जवान भोला झा 50 वर्ष की मौत सोमवार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई है. होमगार्ड जवान भोला झा नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक अंचल में पदस्थापित थे. 20 जनवरी को होमगार्ड जवान भोला झा नवगछिया स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर कटरिया जा रहे थे. इसी दौरान कटारिया स्टेशन के समीप वह ट्रेन पर से गिर जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घायल अवस्था में उन्हें इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया था.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया था. मृतक होमगार्ड जवान के परिजनों ने बताया कि नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में रेफर किए जाने के बाद उनका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया. इलाज में सुधार होने के बाद उन्हें घर ले आए थे. परिजनों ने बताया कि रविवार की रात को अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया आनन फानन में उस उन्हें इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

होमगार्ड जवान की मौत के बाद होमगार्ड के विभाग के द्वारा जवान के परिजनों को सात हजार एवं गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के तरफ से एक हजार रुपये सहयोग की राशि प्रदान की गई. होमगार्ड जवान की मौत होने की सूचना पर नवगछिया बीडीओ कुंदन कुमार, सीओ विद्यानंद राय, थानाध्यक्ष लाल बहादुर होमगार्ड जवान के घर पर पहुंचे. जहां पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने मृतक जवान के परिजनों को ढांढस बंधाया एवं विभागीय स्तर से मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ दिलवाए जाने का आश्वासन दिया.
वहीं होमगार्ड जवान की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था. होमगार्ड जवान की मौत होने से गांव में मातम का माहौल छा गया है. होमगार्ड जवान को दो पुत्र सूरज कुमार, अभिनव कुमार एवं दो पुत्री है. जिसमें छोटी पुत्री विना कुमारी की शादी अभी नहीं हुई है. जवान की मौत के बाद मृतक की पत्नी रीना देवी अपने पति के शव से लिपट कर दहाड़ मार कर रो रही थी. भोला झा अपने घर में एक बात कमाऊ सदस्य था. जवान की मौत हो जाने के कारण पूरा परिवार बिखर सा गया है.
