नवगछिया : युवती की गला दबा हत्या, शव को बोरे में बंद कर घरवाले फरार -Naugachia News

Crime Reoprts

ससुरालवालों ने मंगलवार की रात करीब 10:00 बजे नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को बोरे में बंद कर कमरे में रख दिया। घरवाले रात में लाश को कहीं ले जाने वाले थे पर आसपास के लोगों को इस घटना की भनक मिल गई और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची मगर तब तक घरवाले घर में ताला बंदकर फरार हो गए थे। उन्होंने लाश को वहीं छोड़ दिया था। पुलिस ने ताला तोड़कर दरवाजा खोला और शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना झंडापुर गांव की है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक नाथनगर की रहने वाली डोली उर्फ कुसुम कुमारी (20 वर्ष) की शादी छह माह पहले झंडापुर गांव के सतीश ठाकुर पुत्र सकलदेव ठाकुर से हुई थी। सतीश मजदूरी करता है। उसके पिता भी मजदूरी करते हैं।

पड़ोसियों ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही घर में सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा था। आए दिन सभी के बीच झगड़े हुआ करते थे। उधर, पुलिस ने बताया कि नाथनगर में डोली के घरवालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही डोली के ससुरालवालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।